• A+
  • A
  • A-
IGU

प्राणी विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्रुति त्यागी को हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड के अंतर्गत ₹28.24 लाख का शोध अनुदान स्वीकृत।

Published on: 22 Jul 2026

प्राणी विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्रुति त्यागी को हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड के अंतर्गत ₹28.24 लाख का शोध अनुदान स्वीकृत।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के प्राणी विज्ञान (जूलॉजी) विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्रुति त्यागी को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद (HSHEC) द्वारा हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड (HSRF) योजना के अंतर्गत उनके शोध प्रोजेक्ट के लिए ₹28,24,800 का शोध अनुदान स्वीकृत किया गया है। 

डॉ. श्रुति त्यागी का शोध प्रोजेक्ट "Nutritional and Toxicological Assessment of Biogenic Metal Oxide-Fortified Potatoes Using Drosophila" शीर्षक पर आधारित है। इस परियोजना का उद्देश्य जैविक धातु ऑक्साइड से समृद्ध आलू के पोषण एवं विषाक्तता संबंधी प्रभावों का अध्ययन ड्रोसोफिला मॉडल के माध्यम से करना है, जिससे सुरक्षित एवं पोषक कृषि उत्पादों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त होगी।

इस दो वर्षीय अनुसंधान परियोजना में प्रो. पंकज कुमार त्यागी, विभागाध्यक्ष प्राणी विज्ञान विभाग एवं अधिष्ठाता, जीवन विज्ञान संकाय, सह-अन्वेषक (Co-Principal Investigator) के रूप में सहयोग करेंगे। परियोजना के अंतर्गत आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों, अनुसंधान सहायक, प्रयोगशाला सामग्री तथा उन्नत विश्लेषणात्मक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे विश्वविद्यालय में अनुसंधान गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर असीम मिगलानी ने इस उपलब्धि पर डॉ. श्रुति त्यागी एवं उनकी अनुसंधान टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार तथा कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी तथा विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान पहचान को और सुदृढ़ बनाएगी।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह एवं संकाय सदस्यों ने भी डॉ. श्रुति त्यागी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल शोध कार्य की कामना की।